श्रीकांत त्यागी की गिर. बनी गले की फांस

श्रीकांत त्यागी की गिर. बनी गले की फांस
Share

श्रीकांत त्यागी की गिर. बनी गले की फांस, श्रीकांत त्यागी प्रकरण भाजपा के गले की फांस बन गयी है। रही सही कसर त्यागी समाज के नेता की नोएडा के भाजपा नेता के साथ ओडियो वायरल होने से पूरी हो गयी। 21 अगस्त को नोएडा में त्यागी समाज ने एक महापंचायत बुलाई है। सरना गांव के बाहर ग्रामीणों ने बीजेपी नेताओं का इस गांव में प्रवेश बंद है यह बैनर लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी कई गांव में बैनर लगाकर फोटो को वायरल किया जा रहा है। मुरादनगर क्षेत्र त्यागी बहुल क्षेत्र माना जाता है। यहां से छह बार पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी और दो बार भाजपा के टिकट से अजीत पाल त्यागी विधायक चुने गए हैं। वर्तमान में भी मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से अजीत पाल त्यागी विधायक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर श्रीकांत त्यागी की पत्नी और उसके बच्चों का उत्पीड़न किया है।  ग्रामीणों का आरोप है कि नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने भी त्यागी समाज की आलोचना की है और पुलिस ने श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार का उत्पीड़न किया है । ।ग्रामीणों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ अभद्रता करने की निंदा करते हैं, लेकिन जितना अपराध श्रीकांत त्यागी ने किया है उतनी सजा मिलनी चाहिए थी ,लेकिन प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस ने रातों-रात श्रीकांत त्यागी के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम रख दिया गया उसे बड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में सरना गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद है,  काकड़ा खिमावती गांव में भी इस तरह के बैनर लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आगामी 21 अगस्त को नोएडा मेट्रो स्टेशन के निकट महापंचायत बुलाई गई है ।जिसमें पूरे प्रदेश के त्यागी नेता इकट्ठे होंगे। जिस तरीके से त्यागी समाज में भारतीय जनता पार्टी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उसका खामियाजा कहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को भारी न पड़ जाए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *