मस्जिद की छत से फैंके पत्थर-हंगामा

मस्जिद की छत से फैंके पत्थर-हंगामा
Share

मस्जिद की छत से फैंके पत्थर-हंगामा,
भाजपा के कई नेता मौके पर, जमकर हंगामा, फोर्स का गलियों में मार्च
मेरठ। शहर के अति संवेदनशील कोतवाली के खंदक इलाके में एक मस्जिद की छत से र्इंटे फैंके जाने के बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि र्इंटे फैंकी किसने थी। इसको लेकर घंटों अफरा-तफरी मची रही। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, दीपक शर्मा, हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल आदि मौके पर पहुंच गए। खंदक बाजार में भगदड़ मच गई। दो व्यापारी ईंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। व्यापारियों ने इसके बाद जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि निशाना बनाकर उनके ऊपर मस्जिद से ईंट फेंकी गई है। पूरे दिन ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जाते हैं। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मस्जिद के अंदर व छत पर जाकर जांच पड़ताल की भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसओ ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वान दिया।
शहर के प्रमुख कपड़ा बाजार खंदक में बाल शिक्षा निकेतन के पास शाम 5.45 बजे देव टैक्सटाइल्स के मालिक तरूण अग्रवाल खड़े थे। इसी दौरान एक ईंट उनके शरीर को छूती हुई सड़क पर आकर गिरी। ईंट सिर में लगने से बाल-बाल बची। कुछ देर बाद ही एक और ईंट श्रीयांस हैंडलूम के मालिक श्रीयांस कौशिक के सिर में लगने से बची। दोनों ही ईंट पूरी थी। सिर में लग जाती तो दोनों की जान जा सकती थी। कई ओर ऐसी ही ईंट सड़क पर आकर गिरी।इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजार के तमाम व्यापारी वहां जमा हो गए। आरोप लगाया कि साजिशन ऐसा किया जा रहा है ताकि शहर का माहौल खराब हो जाए। ये सभी ईंट बाजार में स्थित आमीन वाली मस्जिद की छत से आकर गिरी। व्यापारियों ने एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे घबराएं मस्जिद के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर एसओ कोतवाली नरेश चंद कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाकर शांत किया। इसी बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने खंदक बाजार के प्रधान अंकुर गोयल से घटना की जानकारी ली। कमलदत्त शर्मा, अंकुर गोयल व व्यापारियों ने तत्काल मस्जिद की जांच करने को कहा। पुलिस ने मस्जिद के अंदर व छत पर जाकर जांच की। वहां छत पर काफी संख्या में ईंट पड़ी थी। यह सभी सड़क पर मिली ईंट जैसी थी। मस्जिद में कोई नहीं मिला। उन्होंने बंदर के ईंट गिराने की आशंका जताई। जिसे बाजार के व्यापारियों ने नकार दिया। व्यापारियों ने पूरे मामले व मस्जिद की बारीकी से जांच करने की मांग की।एसओ ने कहा कि शुक्रवार को ड्रोन कैमरे के साथ मस्जिद व आसपास के घरों व छतों की जांच की जाएगी। फिलहाल बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *