स्वागत की तैयारियों में दिन रात एक, 30 नवंबर को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में सूबे सीएम योगी आदित्यनाथ को बतौर मुख्य अतिथि मेरठ आना है। उनके स्वागत की तैयारियों में सिस्टम व संगठन दिन रात एक किए हुए हैं। प्रशासन के जिम्मे स्वागत स्थल व अन्य व्यवस्थाएं करना है, जबकि संगठन के जिम्मे सम्मेलन को सफल बनाना है यानि खचाखच भरा पंड़ाल। किसी भी नेता की बस खाली न पहुंचे। बस की सभी सीटें भरी होनी चाहिए। इसी क्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मारवाडी, महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि दर्जनों लोग विक्टोरिया पार्क पहुंचे। सीएम के लिए जो मंच तैयार किया जा रहा है, उसका जायजा लिया। इस मौके पर डीएम दीपक मीणा के साथ प्रशासनिक अमला भी वहां पहुंचा हुआ था। सांसद को तमाम जानकारिया दी गयीं। वहीं दूसरी ओर संगठन के स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को सीएम की रैली को लेकर बड़े दायित्स सौंपे गए हैं। लगातार मिटिंगें हो रही हैं। पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह वार्ड नंबर 25 मेरठ ने बताया कि 30 नवंबर दिन बुधवार स्थानीय निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के संबंध में सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वार्ड 25 के वार्ड वासियों के लिए 30 नवंबर दोपहर 1:00 बजे बस 🚌बन्नू मियां पार्क से विक्टोरिया पार्क के लिए प्रस्थान करेगी। वार्ड सात से भाजपा के निगम पार्षद महेन्द्र भारती रैली में लोगों को ले जाने के लिए दिन रात एक किए हैं। घर-घर जा कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वह पूर्व में भी भाजपा की रैलियों में रिकार्ड भीड़ ले जाते रहे हैं।