दुल्हन ही नहीं भागी बल्कि उसका पूरा परिवार भी गायब है, दुल्हे के परिवार वाले पहुंचे पुलिस के पास

मेरठ। शहर के एक थाना इलाके में हाईप्रोफाइल परिवार की बतायी जा रही दुल्हन फेरे से पहले भाग गयी। दुल्हा उसके परिवार वाले दुल्हन की तलाश में दर-दर भटकते रहे, जब थक गए तो पुलिस के पास पहुंचे और दुल्हन व उसके परिवार वालों पर धोखे का आरोप लगाया। मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से किसी ने तहरीर तो नहीं दी है, लेकिन पुलिस तलाश में जुट गयी है। बताया जाता है कि दोनों परिवार शहर के प्रतिष्ठित हैं। लड़का लड़की की पहल पर ही दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात हुई। सब कुछ तय भी हो गया क्योंकि जब दुल्हा दुल्हन राजी तो क्या करेगे पापा जी वाली कहावत चरितार्थ करते हुए परिजन भी राजी हो गए। लेकिन एक ठोकर की मानिंद सब कुछ बिखर गया। फेरों से चंद घंटे पहले सजने की तैयारी कर रही दुल्हन अचानक घर से भाग गयी। यह खबर रिश्तेदारों में जंगल की आग की तरह फैल गयी। दुल्हे को पता चला तो वह दौड़ा दौड़ा दुल्हन के माता पिता से मिला, लेकिन दुल्हन का कहीं कुछ पता नहीं। उसका मोबाइल भी घर पर ही था। अपनी मर्जी से शादी के युवक से जब शादी हो रही हो तो भागने की क्या जरूरत पड़ गयी यही सोचकर सब परेशान है। दुल्हन भागी सो भागी हद तो तब हो गयी जब दुल्हन के परिजन भी एकाएक गायब हो गए।
मेरठ: जेल में फूट फूटकर रो रहे हैं कातिल प्रेमी प्रेमिका
मेरठ: सुहागरात पर शौहर को छूने नहीं दिया जिस्म
मेरठ: बुरी खबर दरोगा व हैडकांस्टेबल की मौत महिला सिपाही नाजुक