पुलिस के हाथ से फिसला हत्यारा

पुलिस के हाथ से फिसला हत्यारा
Share

पुलिस के हाथ से फिसला हत्यारा,

मेरठ /  जाग्रति विहार निवासी एयरटेल के इंजीनियर शैंकी त्यागी को काफी पहले अपनी हत्या का आभास हो गया था। अपनी सुरक्षा के लिए उसने कुछ दिन पहले आईजीआरएस पोर्टल की मार्फत सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार भी लगायी थी, लेकिन आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी मेडिकल पुलिस ने पूरी लापरवाही बरती। कार्रवाई के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, नतीजा शैंकी त्यागी हत्याकांड के रूप में सामने आया। वहीं दूसरी ओर हत्या के पीछे अलग-अलग वजह गिनाई जा रही हैं। हालांकि पुलिस पैसों के लेनदेन की बात कह रही है। यह भी सुनने में आया है कि शैकी त्यागी ने संजय मानपुर को एक बड़ी रकम उधार दी थी। उस रकम में से 80 हजार रुपए बाकि रह गए थे। इसको लेकर संजय से सख्ती से तकादा भी किया गया था। इसके अलावा कुछ का मानना है कि शैकी त्यागी को संजय मानपुर व उसका भाई मोनू अपने गलत धंधों में बड़ा रोडा समझने लगे थे। सुनने में आया है कि संजय मानपुर की गिनती मेडिकल पुलिस के मुखबिरों में होती थी। वह अक्सर थाने में ही पड़ा रहता था। उसकी इस स्थिति से लोग उससे डरने भी लगे थे। इसका फायदा संजय मानपुर ने खूब उठाया है। आरोप है कि कुछ छात्रों से उसने हफ्ता वसूली भी शुरू कर दी थी। सैक्टर तीन जाग्रति विहार स्थित उसके घर पर हर वक्त लड़कों का जमघट लगा रहता था। इससे पड़ौसी खासे परेशान भी थे। कुछ का यहां तक भी आरोप है कि संजय व उसका भाई मोनू रात रात अमीर होने के लिए मेडिकल इलाके के स्कूल कालेजों के बच्चों को ड्रग सप्लाई करने लगे थे। इन तमाम बातों को लेकर पूर्व में शैकी त्यागी ने संजय मानपुर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। उसका मुकदमा भी संजय ने मेडिकल थाने में दर्ज कराया था। ये तमाम घटनाक्रम शैकी त्यागी की हत्या की वजह माने जा रहे हैं। हालांकि तमाम हत्यारोपी अभी फरार हैं। उनके घरों पर ताले झूल रहे हैं।
दबिश की सूचना लीक-पुलिस के पहुंचने से पहले सुनील फौजी फरार, पत्नी हिरासत में
मेरठ। शैंकी हत्याकांड़ में शामिल रहे सुनील फौजी के यहां पुलिस दबिश को पहुंची थी लेकिन माना जा रहा है कि दबिश की सूचना पहले ही लीक हो गयी थी, जिसके चलते पुलिस के पहुंचने से महज पांच मिनट पहले सुनील फौजी गाड़ी उठाकर भाग गया। बताया गया है कि भागते वक्त पुलिस से बचने के लिए वह इतनी तेजी से ड्राइव कर रहा था कि उसकी चपेट में कई बाइक सवार आ गए। वो घायल हो गए, लेकिन फौजी पुलिस के हाथ से निकलने मेंं कामयाब हो गया। हालांकि बताया गया है कि उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शारिक गैंग से कनेक्शन की चर्चा
शैकी हत्या कांड का मुख्य आरोपी बताए जा रहे संजय मानुपर के कोवताली व लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक्टिव शारिक गैंग से कनेक्शन की बात भी सामने आ रही है। यह भी पता चला है कि कुछ समय पहले इसने एक शादी समारोह में आए मेहमानों से गन पाइंट पर कैमरा लूट लिया था। बाद में शारिक गैंग के शूटरों के कहने पर उसको यह कैमरा वापस करना पड़ गया।
ताबड़तोड़ दबिशें
एयरटेल इंजीनियर शैंकी त्यागी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। कई टीमें बनायी गयी हैं। शीघ्र ही तमाम अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे। आयुष विक्रम सिंह एसपी सिटी

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *