हुकूम है-गुरु मानयो ग्रंथ

हुकूम है-गुरु मानयो ग्रंथ
Share

हुकूम है-गुरु मानयो ग्रंथ,

शबद कीर्तन प्रभातफेरी निकाली
मेरठ। शबद अबतार गुरुग्रंथ साहिब के गुरुगद्दी के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रीगुरुग्रंथ सहिब प्रचार सोसाइटी गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा थापर नगर ने शबद कीर्तन व प्रभातफेरी निकाली। अरसाद मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने की तथा शबद कीर्तन चौकी जत्था, स्त्री सत्संग जत्था, निष्कामी कीर्तनी जत्था ने शामिल होकर ढोलक, चिमटे, छेणों, खणतालों आदि वाद्य यंत्रों से ऊंची-ऊंची आवाजों में सब सिक्खन को हुकूम है, गुरु मानयो ग्रंथ। वाणी गुरु-गुरु है वाणी, विच वाणी अमृत सारे.. उच्चारण किया। सोसाइटी के मुख्य सेवादार स. रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट किए। शबद कीर्तन अनेक गलियों से गुजरा। रास्ते में स्वागत सत्कार किया गया। शबद कीर्तन प्रभातफेरी में स. हरविन्द्र सिंह पुनीत, स. जसप्रीत सिंह टिम्मी, महासचिव स. हरप्रीत सिंह, गुरुमिंद्र सिंह ने सेवा सहयोग किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *