बारात आनी थी भाई पर आ गया दिल

kabir Sharma
3 Min Read

मेरठ के दौराला इलाके में वो हो गया जिसकी कल्पना परिवार तो छोड़ो पूरे गांव ने नहीं की थी। बारात आनी थी भाई पर आ गया दिल- जिस लड़की की रात को बरात के स्वागत की तैयारी हो रही थी, जिसको विदा करने के लिए घर परिवार के लोग तैयारियों में लगे थे वो लड़की सजने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर छाेटी बहनों के साथ घर से गाड़ी लेकर निकली थी, छोटी बहने और गाड़ी तो वापस आ गयी, लेकिन जिसको ब्याहने के लिए दुल्हा रात को बारात लेकर आता, वो लड़की ब्यूटी पार्लर से ही गायब हो गयी। गांव में ही नहीं पूरे इलाके में शोर मच गया कि लड़की भाई के साथ भाग गयी। मामलादौराला के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। सगाई आदि की रस्में हो चुकी थी। सोमवार देर रात युवती की बरात आनी थी। सुबह से ही परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। मंडप सज चुका था। मंडप से लेकर गांव के बाहर तक सजावट की गई थी। दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार आ चुके थे और खाना भी तैयार हो चुका था। सभी बरात आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। बरात दुल्हन के घर आने के लिए तैयार हो चुकी थी। तभी दुल्हन पार्लर से लापता हो गई।  जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन का रिश्ते के मौसेरे भाई भी लापता है। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। वे दुल्हन और युवक की तलाश में जुट गए लेकिन उनका अता-पता नहीं चला। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।  लड़की पक्ष के लोगों ने सजावट उतरवा दी। कैटर्स आदि को भी वापस भेज दिया गया। सीओ दौराला चंद्र प्रकाश का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes