मेरठ। प्रेमी की मदद से पति को मारकर नीले ड्रम में पैक कर देने वाली कातिल हसीना का जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही नया रूप सामने आया है। इन दिनों यह कातिल हसीना जेल में रामायण जी का पाठ कर रही है। इससे पहले पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में नीले ड्रम वाली हसीना को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा था तो सलाखों के पीछे जाकर वो जमकर नाची थी। हालांकि जेल प्रशासन का कहना था कि मुस्कान ने धार्मिक भजन संध्या के दौरान नृत्य किया था। बाद मे मुस्कान ने एसपी जेल से मिलकर जमानत की गुहार लगायी थी, लेकिन इन दिनों नीले ड्रम वाली कातिल हसीना जेल में रामायण जी का पाठ कर रही है। रामायण के पाठ के अलावा उसने जेल में सिलाई भी सीख ली है। वो प्रेगनेेंट है। इसी जेल में उसका प्रेमी साहिल शुक्ला भी रह रहा है। साहिला शुक्ला से जेल प्रशासन खेती करा रहा है। बताया गया है कि हालांकि सालिल व मुस्कार को सरकारी की ओर से उनका केस लड़ने के लिए वकील दिया गया है, लेकिन वो दोनों प्राइवेट वकील रखना चाहते हैं ताकि जमानत का रास्ता खुल सके। उन्हें सरकारी वकील पर जमानत कराने का भरोसा नहीं है ऐसा भी सुनने में आया है।
यह हआ था मुस्कान साहिल व सौरभ के साथ
मेरठ के ब्रहमपुरी थाना इलाके के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। इसके बाद हिमाचल घूमने चले गए थे। वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Final Stretch of Delhi-Gzb-Meerut