Twin Tower सरीखा होगा 210B का हश्र

Twin Tower सरीखा होगा 210B का हश्र
Share

Twin Tower सरीखा होगा 210B का हश्र, नोएडा के Twin Tower की तर्ज पर मेरठ के 210बी का हश्र होने की आशंका कैंट बोर्ड व रक्षा मंत्रालय से जुड़े विवादों की जानकारी रखने वाले जता रहे हैं। नाम न छापे जाने की शर्त पर ही कैंट बोर्ड की नजदीक से जानकारी रखने वालीे एक विधि विशेषज्ञ का कहना है कि देर सवेरे Twin Tower की तरह मेरठ का 210बी भी ताश के पत्तों ढह जाएगा। 210बी को लेकर इन दिनों जिस प्रकार से हलचल देखी जा रही है उसके चलते आशंका है कि कभी भी कोई बुरी खबर इस बंगले में रहने वालों के लिए आ सकती है। Twin Tower और 210बी की यदि बात की जाए तो दोनों के बीच काफी कुछ समानता नजर आती है। Twin Tower की तर्ज पर ही कोर्ट ने 210बी को ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए हुए हैं। यह बात अलग है कि Twin Tower की तर्ज पर 210बी को ध्वस्त किए जाने में अफसरों ने ईमानदारी नहीं बरती। अफसराें की कारगुजारी की बात की जाए तो 210बी की तर्ज पर अफसरों ने Twin Tower को लेकर भी खेल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिस प्रकार से मेरठ को बोम्बे माल जमींदोज किया गया उसी तर्ज पर सख्ती के चलते ही Twin Tower जमीदोज किया। 210बी के मामले में हाईकोर्ट के कठोर आदेशों के बावजूद मेरठ कैंट बोर्ड प्रशासन दो कदम आगे चार कदम पीछे नजर आता है, उसके यदि नुकसान की बात की जाए तो सबसे ज्यादा नुकसान इस बंगले में रहने वालों को ही होना है। यह तो तय है कि बंगला के तमाम अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे, लेकिन इससे पहले अवैध निर्माणों को बचाने के नाम पर बोर्ड के कुछ अफसर यहां के बाशिंदों से लूट में लगे हैं, वो दोहरी मार सरीखा साबित होगा। विधि विशेषज्ञों की राय में पीआईएल की सुनवाई के बाद  कैंट बोर्ड के तमाम जिम्मेदार बोर्ड अधिकारियों की गर्दन नपनी तय है।  210बी का जमींदोज बात आरटीआई एक्टिविस्ट पुनीत शर्मा भी कह रहे हैं।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *