बेलगाम नेता बने हैं मुसीबत

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

चुनाव में इंडिया के कई नेता आमने सामने, राजद व कांग्रेस नेता बोले सुलझ जाएगा मसला, मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मनाना मुश्किल

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव में जिन सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाने हैं उनमें छह सीटें ऐसी हैं जिनमें कांग्रेस व राजद के नेता उनके लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन छह सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशी आमने सामने हैं। कुछ तो बागी होकर उतरे हुए हैं। ये बाकि किसको नुकसान पहुंचाएंगे यह तो मतदान का परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि दोनों दलो के नेता इस पर मंथन में लगे हैं कि कैसे नाराजगी भी दूर की जाए और एक सीट पर केवल एक ही प्रत्याशी को उतारा जाए। हालांकि इंडिया गठबंधन के नेता इसे ‘दोस्ताना मुक़ाबला बता रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत का कहना है कि हर पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीट चाहती है, लेकिन मतभेदों को सुलझा लिया गया है। “हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं है. बातचीत से सारे रास्ते निकल रहे हैं. गठबंधन में कोई खटास नहीं है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने एक ही सीट पर महागठबंधन के दो उम्मीदवारों के सवाल पर कहा, “कुछ ऐसी जगहें हैं जहां ये स्थितियां पैदा हुई हैं। लेकिन उसको भी समय रहते ठीक कर लिया जाएगा।

इन सीटों पर INDIA में ज्यादा खींचतान

  • सिकंदरा

उदय नारायण चौधरी (आरजेडी)

विनोद चौधरी (कांग्रेस)

  • कहलगांव

रजनीश भारती (आरजेडी)

- Advertisement -

प्रवीण कुमार कुशवाहा (कांग्रेस)

  • सुल्तानगंज

ललन यादव (कांग्रेस)

चंदन सिन्हा (आरजेडी)

  • वैशाली

अजय कुशवाहा (आरजेडी)

संजीव सिंह (कांग्रेस)

- Advertisement -
  • लालगंज

शिवानी शुक्ला (आरजेडी)

आदित्य कुमार (कांग्रेस)

  • वारिसलीगंज

सतीश कुमार (कांग्रेस)

- Advertisement -

अनीता (आरजेडी)

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *