संजय जैन के आवास पर विवेक का स्वागत

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेरठ। शहर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी का ऋषभ एकाडेमी के सचिव सीए डा. संजय जैन के सदर स्थित आवास पर पहुंचे पर जोरदार गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर सदर जैन समाज के अलावा सदर बाजार के तमाम वरिष्ठ व्यापारी तथा अन्य लोग व बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे। इस मौके पर शहर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने संजय जैन को भाई तुल्य बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज व धर्म के लिए काफी अच्छे कार्य किए हैं। समाज को ऐसे लोगों की बहुत जरूरत है। उन्होंने संजय जैन को बेहद मिलनसार बताया। यहां काफी देर रूकने व चर्चा करने के उपरांत विवेक रस्तौगी भाजपा नेत्री अंजली को देखने के लिए पहुंचे जो काफी समय से बीमार चल रही हैं। संजय जैन के आवास पर विवेक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।

मेरठ: ताबडतोड़ वारदातों से खतरे में सोने की मंड़ी

मेरठ: शहर भाजपा की बैठक

नीट पेपर: इन्हें कलावा हेयर व नोज पिन से नकल का खतरा

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes