-संस्कृत ओलंपियाड में गुरुकुल के 5 ब्रह्मचारियों का चयन। ओलंपियाड में नवप्रभात की यशोपताका लहराने पर प्रभात आश्रम टीकरी व उड़ीसा में हर्ष की लहर-
MEERUT/ गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति प्रातःस्मरणीय पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी महाराज के आशीर्वाद एवं आचार्य बृहस्पति जी,आचार्य भगवान देव जी की तपस्या के फलस्वरूप केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अन्तर्जालीय संस्कृत ओलंपियाड में बारह चुने गए विजेताओं में से गुरुकुल नव प्रभात आश्रम टीकरी की संस्था वैदिक विद्यापीठ नुआँपाली बरगड़ ओडिशा के ही पांच ब्रह्मचारियों के नामों का चयन होना हमारे लिए बहुत ही हर्ष और गौरव का विषय है । ब्र.राहुल साहु एवं ब्रह्मचारी भुवन साहु को क्रमशः लघु एवं मध्यम वर्ग में प्रथम स्थान आने पर ग्यारह ग्यारह हजार रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले (सुमीत भोई (ल.व.) संवित साहु (म.व.) तापस बारिक (म.व.) सात-सात हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी तारतम्य में अखिल भारतीय शास्त्रस्पर्धा में राजू कालसाए ,अभिषेक पधान, सुज्ञानी साहु,आकाश पधान, अजु कालसाए, दिलु पुटेल,राजु बढई ने भाग लिया इन सभी को पतञ्जलि विश्व विद्यालय हरिद्वार की तरफ से इक्यावन इक्यावन सौ की पुरस्कार राशि से विभूषित किया गया। आचार्य शिव शंकर के नेतृत्व में इन ब्रह्मचारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया। इन सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।