पत्नी की सुपारी देने वाला दबोचा

पत्नी की सुपारी देने वाला दबोचा
Share

पत्नी की सुपारी देने वाला दबोचा,
मेरठ। अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की हत्या की सुपारी देने वाले पति को साऊदी अरब से लौटते ही पुलिस ने दबोच लिया। उसको जेल भेज दिया है। पल्लवपुरम पुलिस ने पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति प्रवीन कुमार को पल्हैड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। महिला अपने बेटे के साथ पुरकाजी जा रही थी और दुल्हैड़ा चुंगी पर रजबहे की पटरी पर बलकटी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। आरोप है कि पति ने सऊदी अरब में बैठकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम कालोनी निवासी प्रवीण कुमार (मूल निवासी टिटौड़ा खतौली मुजफ्फरनगर) पिछले कई साल से सऊदी अरब में वाहन चालक का काम करता है। उसकी पत्नी प्रियंका है। उनके दो बेटे हैं। गत 21 जुलाई को प्रियंका बड़े बेटे विनय के साथ पुरकाजी में छोटे बेटे से मिलने जा रही थी। आरोप है कि घर के पास से ही हमलावार पीछे लग गए। जब वह दुल्हैड़ा रजबहे पर पहुंची तो नकाबपोश हमलावरों ने बलकटी से वार किए। फायरिंग भी की गई, हालांकि गोली नहीं लगी।
घटना में घायल महिला और बेटे को कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने हमलावर निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर और राहुल निवासी बंशीपुरा दौराला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने प्रियंका के पति प्रवीण कुमार द्वारा हत्या की सुपारी देने की बात कही थी। तभी से पुलिस आरोपी पति की तलाश में थी। तीन दिन पहले रक्षा बंधन पर प्रवीण सऊदी अरब से आया था। मंगलवार को वह पल्हैड़ा चौराहे पर खड़ा था, तभी पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि प्रवीण पत्नी पर शक करता था और फोन पर भी कई बार झगड़ा हुआ। उसे आशंका थी कि पत्नी उसकी प्रापर्टी भी न बेच दे। इसके चलते उसने सऊदी अरब में रहते हुए ही हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर हमला कराया। वहीं, इस घटना के बाद से महिला मायके में रह रही है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *