योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल

kabir Sharma
3 Min Read

मेरठ/ सूबे की योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने शुक्रवार को शहर भर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता व भारी संख्या में महानगर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रवक्ता पंड़ित अमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार के सफल 8 सालों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसे एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन के महानगरध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने दक्षिण विधानसभा के शेरगढ़ी क्षेत्र, वार्ड-4 स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने घर-घर जाकर संवाद किया और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन योजना, महिला सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति, नलकूपों की मुफ्त बिजली जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुए नागरिकों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने योजनाओं से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी साझा की, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान लोगों ने समस्याएं भी बतार्इं, जिन पर महानगर अध्यक्ष ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाती रहेगी। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, पार्षद सुमित मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, तपन गोयल इस अभियान के मंडल संयोजक राजेश राठी, वार्ड अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा, बूथ अध्यक्ष आजाद वीर, मनीष जैन, नीरज शर्मा, हिमानी चौधरी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पीएम मोदी से मिलकर गदगद सांसद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes