योगी ने बदली यूपी की सूरत, उत्तर प्रदेश सरकार के छह वर्ष पूरे होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि छह वर्षों में प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी से माफियाओं का सफाया करने के साथ साथ प्रदेश की सूरत बदलने का काम किया है। साथ ही शारदा ने कहा कि कोरोनो के वैश्विक संकट काल में जब अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटने जैसी दुनिया की महाशक्तियां घुटने पर आ गई हैं। उस समय भी भारत देश और यूपी सरकार ने 20 प्रदेशों के प्रवासियों की व्यवस्था दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को पूरी दुनिया में सराहना की गई, आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मापदंड तय कर रहा है। किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अच्छी कनेक्टिविटी के लिए लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदेश के रूप में आगे बढ़ कर नई ऊंचाईयां छू रहा है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के चौमुखी विकास उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली, मेरठ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शानदार एक्सप्रेसवे, उत्तरप्रदेश को साफ-सुथरी सड़क के साथ साथ उत्तर प्रदेश के पिछले 15 साल की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना ,आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को जेल में अपराधियों को उत्तर प्रदेश छोड़ना पड़ रहा है या अपराधियों को यमराज के पास पहुंचाने का काम किया जा रहा है, योगी जी की सरकार मैं आज उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है, प्रदेश में अमन शांति कायम है उत्तर प्रदेश हमारा राम राज्य की ओर चल रहा है। पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्यों में हुआ करती थी आज पहले नंबर पर है। आज देश में एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में जाना जाता है। विकास की गाथा लिखी जा रही है। आज अपराधी घुटने पर आ गए हैं। प्रदेश सरकार लगातार विकास के नए सोपान गढ़ रही है।
@Back Home