सदर में नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर हमला

सदर में नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर हमला
Share

सदर में नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर हमला,
मेरठ। नमाज पढ़कर घर की जा रहे एक युवक पर नशे में बुरी तरह धुत्त एक टेंपों चालक ने सदर के गंज बाजार इलाके में जानलेवा हमला कर दिया।
सदर बाजार के गंज बाजार में नशे में धुत टेंपो चालक ने नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
सदर के गंज बाजार इलाके में मोहम्मद चांद का परिवार रहता है। शनिवार रात करीब 11 बजे उनका बेटा आदिल तरावीह नमाज के बाद वापस घर लौट रहा था। जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचा, तभी एक टेंपो आकर रुका। बताया जाता है कि टेंपो में इसी मोहल्ले का रहने वाला राजा पुत्र इकबाल था जो नशे में धुत दिखाई दे रहा था। आरोप है कि राजा ने आदिल को देखते ही गाली गलौज करनी शुरू कर दी। आदिल ने गाली देने का कारण पूछा तो राजा उससे भिड़ गया। शोर शराबा होने लगा। मारपीट शुरू हो गयी। तभी राजा के घर की महिलाएं भी वहां आ गयीं। मारपीट में आदिल के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान आए हैं। उसके कपड़े भी मारपीट में फटे हैं। आदिल ने 112 पर फोन मिलाया, जिसका पता चलते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और आदिल से पूछताछ करने के बाद उसे सुबह थाने जाकर तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। आदिल का आरोप है कि उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *