ऋचा ने कराया रालोद में शामिल

ऋचा ने कराया रालोद में शामिल
Share

ऋचा ने कराया रालोद में शामिल, मेरठ के पल्लवपुरम में  राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ऋचा सिंह के नेतृत्व में विभा चौधरी, ऊषा मलिक,नीलम चौधरी,मानिक ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पल्लवपुरम ऋचा सिंह के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मात्र शक्ति बहुत बड़ी ताकत होती है। मां सृष्टि की रचियता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में आपका सम्मान बढ़ेगा।
राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान रालोद में सुरक्षित है।  केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पार्टी में सबसे अधिक बढ़ावा,सम्मान महिलाओं को देते हैं।
मेरठ में 27 सितंबर को खेल जागरूकता रैली निकालने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विक्रांत राठी,मनोज चौधरी,गजेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,धीरज सिंह,आदि उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *