क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना, दुनिया में कायम हो अमर, युद्ध की विभिषिका से दुनिया को बचाने की प्रार्थना
नई दिल्ली/वेटिकन/न्यूयार्क/। क्रिसमस के मौके पर दुनिया भर के चर्चों में शांति की प्रार्थना की गयी। गाजा और यूक्रेन में युद्ध खत्म होने की प्रार्थनाएं की गयीं। दुनिया में अमन कायम हो, किसी मां की गोद ना उजड़े कोई महिला विधवा ना हो, बच्चे अनाथ ना हों। ऐसी प्रार्थना दुनिया भर के चर्चाे में की गईं। पोप ने भी ईसा मसीह से दुनिया में शांति की प्रार्थना की।
युद्ध की छाया से बाहर आए यूक्रेन
यूक्रेन में शांति की विशेष प्रार्थनाएं: युद्ध की छाया में भी यूक्रेन में लोग चर्चों में इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे हैं। कीव, ल्विव और अन्य शहरों के चर्चों में लोग शांति, अपने सैनिकों और खोए हुए प्रियजनों के लिए दुआ मांग रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी क्रिसमस पर शांति की कामना की और कहा कि 2025 न्यायपूर्ण शांति का साल बनेगा। बेथलेहेम से लेकर यूक्रेन तक, क्रिसमस का संदेश एक ही है – शांति और उम्मीद।
कष्टों का हो अंत
लोगों ने प्रार्थना की कि दुनिया की मुसीबतें खत्म हों। क्रिसमस के पावन अवसर पर पूरी दुनिया में लोग शांति, एकता और उम्मीद की कामना कर रहे हैं। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं, जहां लाखों लोग युद्ध, संघर्ष और कष्टों के अंत की दुआ मांग रहे हैं। पोप फ्रांसिस ने अपनी क्रिसमस संदेश में यूक्रेन में हथियारों की आवाज को चुप करने और बातचीत के माध्यम से स्थायी शांति की अपील की है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन में हथियारों की आवाज चुप हो जाए! बातचीत और संवाद के लिए साहस दिखाया जाए।”दुनिया भर के शहर क्रिसमस लाइट्स और सजावट से जगमगा रहे हैं, जो अंधेरे में उम्मीद की किरण का प्रतीक हैं।