जिपं अध्यक्ष की बढ़ेंगी मुश्किल-सड़क से सरकार तक घेराबंदी

जिपं अध्यक्ष की बढ़ेंगी मुश्किल-सड़क से सरकार तक घेराबंदी
Share

जिपं अध्यक्ष की बढ़ेंगी मुश्किल-सड़क से सरकार तक घेराबंदी,

मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। उनके खिलाफ माेर्चा खोलने वाले उनकी ही पार्टी के तमाम जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार को सर्किट हाउस में जमा हुए और तय किया कि संगठन से लेकर सरकार तक गौरव चौधरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी। यह मामला ठंडा नहीं होने दिया जाएगा। मोर्चा की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता ने गौरव चौधरी को चुनाैती दी कि यदि कुछ गलत काम कराया है तो उसका खुलासा कर दें। डरने की जरूरत नहीं है। बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य यहां जमा हुए। इस मौके पर सभी ने गौरव चौधरी के खिलाफ भडास निकाली।  वार्ड 33 से सदस्य सोनम के पति विपिन भड़ाना ने कहा कि जिला पंचायत में घोर अनियमितताएं हो रही हैं। लाइटों, सड़क निर्माण, काॅलोनी निर्माण, पदों पर मृतक आश्रित में रखे कर्मचारियों से लेकर तमाम कार्याें में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष महीनों विदेश यात्राओं में रहते हैं, जबकि नियमानुसार ये गलत है। जिला पंचायत को लगातार लूटा जा रहा है। ठेकेदारों के साथ सेटिंग करके ठेके देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वार्ड-10 के सदस्य अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंचायत सदस्यों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा। वित्तीय अनियमितताएं लगातार हो रही हैं। पंचायत अध्यक्ष केवल अपने चहेतों को काम दे रहे हैं। वार्ड-20 सदस्य प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि मृतक आश्रित में चपरासी की नौकरी देकर लिपिक बनाया है, जो कि उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। साढ़े 8 करोड़ की लाइट खरीदीं। 2 वर्ष की गारंटी वाली लाइटें 2 महीने में खराब हो गईं। निर्माण कार्यों के टेंडर में सेटिंग से 6 ठेकेदारों को काम दिया गया है। राज्य की बिना अनुमति के मेरठ जिला पंचायत विदेश के दौरे कर रहे हैं। इस दाैरान वार्ड 24 से सुनील कुमार, वार्ड 8 से अरुणा भारती, वार्ड 7 से सुमन शेखर, वार्ड 2 से मुनेश जितेंद्र, वार्ड 32 से विनय कुमार, वार्ड 15 से मीतन कुमार मौजूद रहे।

सीएम से मिलेंगे
विपिन भडाना ने बताया कि गौरव चौधरी के खिलाफ संगठन को ठोस सबूत दिए गए हैं। इसके अलावा सीएम योगी से भी तमाम सदस्य शीघ्र मुलाकात करने जा रहे हैं। समय मांगा है। उनकी लडाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। भ्रष्टाचारी भले ही कोई भी क्यों ना हो।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *