आप की कांग्रेस से नजदीकियां उड़ा रही भाजपा की नींद

आप की कांग्रेस से नजदीकियां उड़ा रही भाजपा की नींद
Share

 

आप की कांग्रेस से नजदीकियां उड़ा रही भाजपा की नींद, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर इन दोनों  पार्टियों के नेताओं से ज्यादा बेचैनी भाजपा खेमे में नजर आ रही है।। भाजपा खेमा किसी भी कीमत पर इस गठबंधन के खिलाफ है। वहीं दूसरी ओर गठबंधन पर चर्चा के लिए कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार राघव चडढा के बीच पहले दौर की बातचीत हो चुकी है हालांकि यह बेनतीजा रही। कुछ सीटों पर पेंच फंस गया लेकिन दोनों दलों के बीच चुनावी तलमेल तय माना जा रहा है क्योंकि ऐसा राहुल गांधी चाहत हैं और वह यह बात पब्लिक के बीच कह चुके हैं, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने राहुल गांधी की बात पर मोहर लगा दी है, इसलिए भाजपा को खुश होने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। सीटों पर जहां तक फैसला है तो वह एक छोटा विषय होता है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का बुरा हाल है। विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। इसकी वजह है कि कांग्रेस लगातार हरियाणा में आम जनता से जुड़ रही है और किसानों के हक की बात कर रही है। जबकि दूसरी ओर प्रदेश की जनता में सत्ता में बैठी भाजपा के प्रति नाराजगी है। किसानों को लेकर भाजपा के रुख के चलते किसान लगातार ही बीजेपी से नाखुश चल रहे हैं। वहीं विनेश फोगाट के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे की खबरों ने भाजपा की नीदें और भी उड़ा दी हैं। इस बीच आज विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी की। लोकसभा चुनावों के परिणामों को देखकर हरियाणा में भाजपा के लिए राह और भी मुश्किल हो गई है। क्योंकि जिस हरियाणा में भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से क्लीन स्वीप कर रही थी, उस हरियाणा में इस बार बीजेपी को 50 प्रतिशत सीटों का नुकसान हो गया और वो सिर्फ 5 सीटों पर जीत पाई। इस बीच हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों ने भाजपा की धड़कनें और भी बढ़ा दी हैं। क्योंकि ये जाहिर है कि अगर कांग्रेस और आप एकसाथ आ गए तो बीजेपी के लिए मुश्किलें चार गुना बढ़ जाएंगी। नई तारीखों के मुताबिक, प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। सत्ता में बैठी भाजपा की हालत इस बार के चुनाव में काफी पतली नजर आ रही है।
विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। इसकी वजह है कि कांग्रेस लगातार हरियाणा में आम जनता से जुड़ रही है और किसानों के हक की बात कर रही है। विनेश फोगाट के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे की खबरों ने भाजपा की नीदें और भी उड़ा दी हैं।  विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी की। लोकसभा चुनावों के परिणामों को देखकर हरियाणा में भाजपा के लिए राह और भी मुश्किल हो गई है। क्योंकि जिस हरियाणा में भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से क्लीन स्वीप कर रही थी, उस हरियाणा में इस बार बीजेपी को 50 प्रतिशत सीटों का नुकसान हो गया और वो सिर्फ 5 सीटों पर जीत पाई। इस बीच हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों ने भाजपा की धड़कनें और भी बढ़ा दी हैं। क्योंकि ये जाहिर है कि अगर कांग्रेस और आप एकसाथ आ गए तो बीजेपी के लिए मुश्किलें चार गुना बढ़ जाएंगी।

  • किसानों की नाराजगी और एंटी गवर्नमेंसी बनी बीजेपी के लिए चुनौती
  • विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया की राहुल से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
  • सत्ताधारी दल पर कांग्रेस बना रही बढ़त
  • कांग्रेस-आप आए साथ तो बीजेपी हो जाएगी साफ
  • @Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *