गर्ल फ्रेंड के प्रेमी ने मारी गोली

गर्ल फ्रेंड के प्रेमी ने मारी गोली
Share

गर्ल फ्रेंड के प्रेमी ने मारी गोली,  मेरठ/ गर्ल फ्रेंड के प्रेमी ने एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मरीद नगर में सरेशाम अंजाम दी गयी इस वारदात से इलाके में भगदड़ मच गयी। स्कूटी सवार हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शाम की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र श्यामनगर रोड स्थित मजीद नगर में स्कूटी सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ चूहा को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मजीद नगर मेवगढ़ी निवासी शादाब उर्फ चूहा पुत्र जलील के साथ शुक्रवार शाम के समय पैदल घर लौट रहा था जब श्याम नगर रोड़ बशीर के खेत के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसे पर ताबड़तोड़ तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली लगी है। उल्लेखनीय है कि बताया जा रहा है कि आरोपी ने ईद के दिन गाय की कुबार्नी की थी। तब उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *