अखिलेश का ट्वीट/गैंग रेप की थ्योरी चेंज

Share

अखिलेश का ट्वीट/गैंग रेप की थ्योरी चेंज,  मेरठ / कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी पर पुलिस के सख्त पहरे में है। उसके परिजनों को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म को एक सिरे से खारिज करते हुए प्रेमी तालिब पर ही पूरा केस खोल दिया है। इस कारगुजारी को पुलिस वालों की मजबूरी माना जा रहा है। दरअसल रविवार की सुबह किशोरी से कथित दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर सपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक ट्विट क्या कर दिया मेरठ से लेकर लखनऊ तक अफसरों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि उसके बाद ही दुष्कर्म को खारिज कर प्रेमी पर ही केस का खुलासा किया गया है।
यह कहना है पुलिस का
बकौल लोहिया नगर पुलिस किशोरी का परिवार एवन कालोनी में किराए के मकान में रहता है। प्रेमी बताया जा रहा युवक तालिब अपने चाचा का मकान दिखाने के बहाने से किशोरी का साथ ले गया। वहां पर तालिब ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसने दूसरी बार भी वैसा ही किया जिसके बाद किशोरी की हालात बिगड़ गई, उसको जबरदस्त बिलिडिंग होने लगी। यह देकर युवक घबरा गया और दौड़कर घर गया अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंचा। आरोपी की मां ने ही किशोरी के कपडेÞ बदले। पुलिस ने यह बताते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है।
पड़ौसियों की कहानी खारिज
किशोरी से दुष्कर्म का खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस ने आसपास के लोगों ने जो बताया उसको भी खारिज कर दिया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को लोगों ने बताया कि आरोपी युवक तालिब अपने साथ किशोरी को लेकर पहुंचा था। वह करीब चार घंटे तक इस मकान में रहा। इस दौरान उसके कई दोस्त आते-जाते देखे। अनिष्ट की आशंका के चलते लोगों ने ही तालिब की मां को उसके बेटे द्वारा किशोरी को मकान में लाने तथा दोस्तों को बुलाने की खबर दी थी तब आरोपी की मां वहां पहुंची थी। पहले वह अकेली आयी थी बाद में वह दोबारा कपडे लेकर अन्य के साथ पहुंची। तब किशोरी के कपडेÞ बदले और रास्ते में किशोरी के परिजन उसको मिल गए थे। उसके बाद जो हुआ सबके सामने है।
पहरे में किशोरी परिजनों से मिलने की मनाही
जिला महिला अस्पताल/डफरिन में पीड़ित किशोरी एडमिट है। परिजनों ने रविवार को बताया कि पुलिस वाले उन्हें किशोरी से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि पीड़िता पर प्रेशर बनाया जा रहा है।
वर्जन
लोहिया नगर की घटना का खुलासा कर दिया गया है। प्रेमी बताए जा रहे युवक ने ही वारदात अंजाम दी है। सामुहिक दुष्कर्म का मामला जांच में सामने नहीं आया है।
@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *