स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत

स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत
Share

स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत, प्रदेश भाजपाध्यक्ष व सूबे की योगी सरकार में जल शक्ति, लघु सिंचाई नमामि गंगे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बुधवार को मेरठ सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह बुधवार की दोपहर बाद ही मेरठ पहुंच गए थे। वह अपने विभाग के जलाशय निरीक्षण व नीर फाउंडेशन के गढ रोड स्थित होटल हारमनी में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में पहले शामिल हुए। उसके बाद शाम को वह सर्किट हाउस पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले सर्किट हाउस भाजपाइयों से खचाखच भर गया था। हालत यह थी कि भीतर दरबारे आम में पड़े सोफे पूरी तरह से भर चुके थे। जिसने सीट कब्जा ली थी वह उठने को तैयार नहीं था। डर था कि कहीं कोई दूसरा न बैठ जाए। खैर यह तो बात हुई भाजपाइयों की। जब यहां स्वतंत्र देव सिंह पहुंच गए तो भाजपाइयों की भीड़ के चलते हालात कुछ बेकाबू होने लगे। स्वतंत्र देव सिंह का सर्किट हाउस में कैंट विधायत अमित अग्रवाल, एलएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल के अलावा संगठन के महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाडी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजु वारियर, भाजपा छावनी मंडल महामंत्री नितिन बालाजी आदि ने भी स्वागत किया। अरविंद गुप्ता मारवाडी ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष को शानदार बुके भेंट किया। इस मौके पर भाजपा के सभी मंडलों शहर व देहात के अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा दूसरे सीनियर भाजपाई भी सर्किट हाउस में मौजूद थे। सभी चाहते थे कि प्रदेश भाजपाध्यक्ष उन्हें अलग से कुछ पल का समय दें। लेकिन जो हालत सर्किट हाउस में नजर आ रही थी, उसके चलते प्रदेश भाजपाध्यक्ष के लिए ऐसा करना मुश्किल हो  रहा था। भीड़ की यदि बात की जाए तो वहां तिल रखने भर की जगह नहीं थी। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितने भीतर कमरे में थे उतने ही बाहर सर्केिट हाउस के लान में नजर आ रहे थे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *