फूल बाग मंडल में सदस्यता अभियान

फूल बाग मंडल में सदस्यता अभियान
Share

फूल बाग मंडल में सदस्यता अभियान, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 सितंबर 2024 को आयोजित “सदस्यता अभियान” के अंतर्गत, फूल बाग मंडल के वार्ड 60 फूल बाग कॉलोनी में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा की विचारधारा, प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन, महानगर प्रभारी और एमएलसी विधायक विजय शिव हरे ने भाग लिया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया, और पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान, उन्होंने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया । फूल बाग मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और मेहनत की वजह से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें कई नए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। प्रभारी विजय शिव हरे ने कहा इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की सदस्यता संख्या को बढ़ाना था, बल्कि लोगों को भाजपा के सिद्धांतों और लक्ष्यों से जोड़ना भी था, ताकि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूत और सशक्त बन सके।आज के इस मौक़े पर इस अभियान के सयोजक रवीश अग्रवाल क्षेत्रीय पूर्व पार्षद ओम कुमार त्यागी पार्षद रेखा सिंह नितिन विजय गुप्ता मनोज गोस्वामी पंकज लोधी अश्वनी जोली।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *