आप से ऋचा सिंह और भाजपा से..

नरेश-नरेन्द्र या फिर हरिकांत
Share

आप से ऋचा सिंह और भाजपा से.., मेरठ नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। आप ने ग्लोबल सोशल कनेक्ट की ऋचा सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन से सीमा प्रधान फाइनल मानी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर  ऋचा सिंह की उम्मीदवारी के एलान के साथ ही अब भाजपा से कौन का सवाल और भी बड़ा हो गया है। पूछा जा रहा है कि यदि आप से ऋचा सिंह तो भाजपा से इस चेहरे के मुकाबले के लिए कौन। इस बार यह भी माना जा रहा है कि जो हालात किचन हैं उसमें महिलाएं चुनाव में निर्णायक होने जा रही हैं। इसलिए भाजपा से अब सवाल पूछा जा रहा है कि ऋचा सिंह के सामने कौन। वहीं दूसरी ओर भाजपा की तैयारियों की बात की जाए तो मंगलवार को हरमन सिंह बागपत रोड मेरठ स्थित कार्यालय पर चुनाव स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक की जानकारी महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने दी थी। लेकिन जहां तक नाम फाइनल होन की बात है तो इसमें कम से कम अभी वक्त लगने की बात कही जा रही है। दरअसल ऋचा सिंह के आने के बाद भाजपा के लिए एक तीर से कई निशाने साधने की मजबूरी हो गयी है। आप की ऋचा सिंह ही नहीं सपा-रालोद गठबंधन की सीमा प्रधान से भी बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। कुल मिलाकर फूंक-फूंक कर कदम रखने सरीखे हालात हैं। लेकिन इतना तय है कि इस चुनाव में इस सीट पर करीब ढाई से तीन लाख मुसलमान निर्णायक होने जा रहा है। सीमा प्रधान को बजाए समाजवादी के रालोदी के तौर पर उतारने के पहले से ही संकेत मिल रहे हैं, लेकिन रालोद से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन जाने के बाद अब हो सकता है कि रणनीति में कुछ बदलाव आ जाए। वहीं दूसरी ओर भाजपा में टिकट मांगने वालों की संख्या करीब पचास है। इसमें से तीन का चुनाव करना स्क्रिनिंग कमेटी के लिए पहाड़ तोड़ने सरीखा है। जो तीन नाम फाइनल होंगे उसमें से भी किसी एक पर आला कमान मोहर लगाएगा। लेकिन उससे पहले का काम भी स्क्रिनिंग कमेटी के लिए कम दुरूह नहीं। टिकट की कतार में खड़े होने वालों की बात की जाए तो i पुराने भाजपाई अश्वनी कंबोज भी मजबूती से डटे हैं, उनके अलावा अन्य में   पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, नरेश गुर्जर, पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर और विनय प्रधान और बलराज डूंगर सिफारिश लगा रहे हैं। पंजाबी प्लस जाट प्लस महिला के नाम पर कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष  बीना वाधवा मजबूत दावेदारी कर रही हैं। उनके पति सुनील वाधवा पंजाबी हैं। दावेदारों की कतार में  डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. जेवी चिकारा, अनुज राठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी, विनोद चौधरी, अंजू वारियर, पूर्व पार्षद, रविंद्र तेवतिया, सचिन सिरोही,  राहुल आदि कतार में हैं।  पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी का नाम लिया जा रहा है। कुछ समय से वह भी भाजपा के कार्यक्रमों ने नजर आने लगी हैं। पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया एक बार फिर आलाकमान के दरबार में हाजिर हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *