डीएम-एसएसपी मुस्तैद शांति से ईद

डीएम-एसएसपी मुस्तैद शांति से ईद
Share

डीएम-एसएसपी मुस्तैद शांति से ईद, जनपद मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक मीणा दिन निकलते ही मुस्तैदी से सड़कों पर उतर गए। परिणाम स्वरूप ईद का पर्व भी अन्य पर्व की भांति शांति व श्रद्धा तथा उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इसके लिए सभी ने डीएम व एसएसपी की ओर से की गयी व्यवस्थाओं का आभार जताया है। रविवार बकरीद सुबह से ही जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वह नमाज को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारियों के साथ शाही ईदगाह पर उपस्थित रहे।  जिलाधिकारी ने कहा त्योहार कोई भी हो आपसी भाईचारा हमेशा कायम रहना चाहिए। इसकी मिसाल मेरठ के नागरिकों ने एक बार फिर से कायम की है। इस दौरान पुलिस तैनात रही। विवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। मेरठ में बकरीद पर शाही ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इससे पूर्व
शाही ईदगाह में नमाज से पहले तकरीर में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हजरत इब्राहीम की सुन्नतों पर चलते हुए हम कुर्बानी का त्योहार मनाते हैं। लेकिन अल्लाह को कुर्बानी के खून की जरूरत नहीं है, बल्कि वो इंसान के कुर्बानी के जज्बे को देखता है। इसलिए अल्लाह की रजा के लिए जज्बे के साथ कुर्बानी करें। उन्होंने कहा अल्लाह की रजा के लिए अपनी ख़्वाशियात के साथ हैवानियत को भी कुर्बान करना है। वहीं कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा देश में आज माहौल को देखते हुए हमें अपना रास्ता बदलने की जरूरत है। कुरान के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। अपने बच्चों अच्छी परवरिश करना हमारी अहम जिम्मेदारी है। नमाज के बाद लोगों दोनों बड़े अधिकारियों से भी ईद मिले। बच्चों ने भी अधिकारियों से हाथ मिलाया, बच्चे बेहद खुश नजर आए। नमाज के बाद कुर्बानी की गयी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *