ऋचा यानि जोर का झटका धीरे से

ऋचा यानि जोर का झटका धीरे से
Share

ऋचा यानि जोर का झटका धीरे से, नाम ऋचा सिंह जो किसी परिचय का मोहताज नहीं, काम आज आदमी से जुड़ी पर्यावरण की समस्या व महिला सशक्तिकरण उठना। तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़ाव और महिलाओं में लोकप्रिय चेहरा व उच्च शिक्षा प्राप्त आप की मेयर प्रत्याशी। वह स्वयं भी ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था चलाती हैं।  कुल मिलाकर यह परिचय है ऋचा सिंह का जिनकी वजह से भाजपा का चुनावी समीकरण पूरी तरह से हिल गया है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों की पेशानी पर आप के ऋचा पर लगाए दांव से बल पड़ गए हैं। कुछ का तो यहां तक कहना है कि आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को यह मंगलकारी एलान मेरठ में किया। ऋचा सिंह काफी समय से सार्वजनिक जीवन में हैं। उनके पास कार्यकर्ताओं की खासतौर से महिला कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम हैं। वह खुद भी काफी जुझारू हैं और चुनौतियाें को चुनौती देने की कावलियत रखती हैं, इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं कि मेरठ नगर निगम मेयर के चुनाव में ऋचा सिंह की मार्फत आप ने एक मजबूत चुनौती ही नहीं दर्ज करायी है खुद को अजेय समझने वाली भाजपा के लिए मेरठ में एक लंबी लकीर भी खींच दी है। ऋचा सिंह की उम्मीदवारी से सबसे ज्यादा परेशान भाजपा के मेयर का टिकट मांगने वाले पुरूष दावेदार हैं। वहीं भाजपा सूत्रों का कहना है कि उनके सामने भी अब नए सिरे से मंथन की मजबूरी हो गयी है। संजय सिंह के मेरठ आगमन के मौके पर आप का पूरा कुनवा जमा था। आप संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में ऋचा सिंह की टीम भी मौजूद थी। बाउंड्री रोड स्थित 22 बी में कुल मिलाकर मेले सरीखा माहौल नजर आया। यह भीड़ देखकर संजय सिंह भी गदगद नजर आए। उन्होंने प्रेसवार्ता कर मेयर  प्रत्याशी की घोषणा की, जिसमें पल्लवपुरम निवासी समाजसेविका ऋचा सिंह के नाम पर महापौर प्रत्याशी के लिए मुहर लग गई। आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा है कि ऋचा सिंह को मजबूती से चुनाव लडाया जाएगा।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *