रितुराज ने की अभियान की समीक्षा

रितुराज ने की अभियान की समीक्षा
Share

रितुराज ने की अभियान की समीक्षा मेरठ, BJP के क्षेत्रीय कार्यालय हर्मेन सीटी पर 17 सितंबर से आरंभ होने वाले सेवा पखवाड़े अभियान के संदर्भ में बैठक हुई। 2 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के संबंध में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कल 17 सितंबर से अभियान की शुरूआत हो रही है ।

18 से 24 सितंबर:विद्यालय और अस्पताल परिसरों में स्वच्छता अभियान, 17 से 19 सितंबर भाजयुमो क रक्तदान शिविर, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बूथ पर कार्यक्रम और विशेष सदस्यता अभियान, जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर: सचित्र प्रदर्शनी और वृहद वृक्षारोपण एवं एक पेड़ मां के नामअभियान, 2 अक्तूबर को मेरठ महानगर नगर निगम के सामने टाउन हॉल में स्तिथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मण्डल स्तर पर जहां भी गांधी जी की मूर्ति होगी मण्डल पदाधिकारी उस पर माल्यार्पण करेंगे। इस अभियान का महानगर सायोजक महेश बाली को बनाया गया। सदस्यता अभियान के संयोजक रवीश अग्रवाल हैं। महानगर पदाधिकारियों को 17 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले एक एक कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया जिसमें नरेंद्र उपाध्याय, संजय त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, अंकुर कुशवाहा, ममता मित्तल, गीता शर्मा, विवेक वाजपेयी, अंकित सिंहल, सुनील चड्ढा, प्रवीण अरोड़ा को बनाया गया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *