Toxic 4 जून को होगी रिलीज

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ईरान अमेरिका जंग की वजह से टली रिलीज, 19 मार्च को हो रही है धुरंधर रिलीज, 4 जून को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी।

नई दिल्ली/मुंबई। Toxic के एक्टर और प्रोडयूर्स ने एलान किया है कि फिल्म अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी। अब यह फिल्म 4 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। इसकी दो वजह बतायी जा रही हैं। सबसे पहली और बड़ी वजह ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की लडाई और दूसरी वजह जिसकी वजह से 19 तारीख की रिलीज डेट टाली गयी है वो यह कि 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज आ रही है। 19 जून को दोनों फिल्म कए दूसरे को क्लैश करतीं। मैकर्स ने चार मार्च को इसके रिलीज का ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है।

मेकर्स ने बतायी ये वजह

Toxic के 4 जून को रिलीज होने के पीछे जो वजह मेकर्स ने बतायी है वो जायज भी है। उन्होंने बताया कि 4 जून को यह वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। इससे पहले इसको रिलीज ना किए जाने की वजह मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे US-इज़राइल vs ईरान युद्ध और बढ़ते तनाव के कारण।

ग्लोबल ऑडियन्स के लिए है बनी

यह फिल्म ग्लोबल ऑडियन्स के लि बनाए जाने की बात मेकर्स कह रहे हैं। उनका कहना है कि यदि लड़ाई के बीच यह फिल्म दुनिया के थियेटर में रिलीज की गयी तो ऑडियन्स नहीं आएगी। उन्होने बताया कि दुनिया की इस वक्त की पहली चिंता लड़ाई को खत्म किया जाना है। इसी वजह से इस फिल्म का रिलीज टाइम 4 जून तय किया गया है। “हमने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए यह सख्त लेकिन सही फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट की वोलेटाइल सिचुएशन ग्लोबल रिलीज को प्रभावित कर रही है। हमारी फिल्म अब 4 जून 2026 को रिलीज होगी।”

डाॅयरेक्टर आए सामने

चार जून की तारीख का अनाउंस करने के लिए Toxic के डायरेक्टर खुद सामने आए। फिल्म डायरेक्टर Geetu Mohandas ने खुद यह अपडेट कन्फर्म किया है। यश (Rocking Star Yash) प्रोड्यूसर भी हैं, और टीम ने कहा है कि यह फैसला ग्लोबल रीच को प्राथमिकता देते हुए लिया गया।पहले फरवरी में कई बार पोस्टपोनमेंट के रूमर्स आए थे, लेकिन तब प्रोड्यूसर्स ने कन्फर्म किया था कि 19 मार्च फिक्स है। अब आज अचानक बदलाव आया है।

- Advertisement -

ये है फिल्म के कलाकार

Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria आदि हैं। यह पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर है, और काफी हाई बजट वाली पैन-इंडिया फिल्म है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *