छावनी राम लीला का भूमि पूजन

छावनी राम लीला का भूमि पूजन
Share

छावनी राम लीला का भूमि पूजन, श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा आयोजित राम लीला मंचन के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे भाजपा के राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, एलएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट बोर्ड के पूर्व सदस्य अनिल जैन व नीरज राठौर, विवेक रस्तौगी,  भाजपा नेता आदेश फौजी, भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाडी, आदि का भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की ओर से अंजली गुप्ता ने भावपूर्ण स्वागत किया। इससे पूर्व अग्रवाल बिल्डर के जय प्रकाश बिल्डर के जय प्रकाश अग्रवाल व आनंद प्रकाशर गर्ग ने भूमि पूजन व डा. राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन किया। इस मौके पर अन्य अतिथियों में भाजपा के नीरज मित्तल, श्री बालाजी मंदिर के महंत श्री महेन्द्र दास, अंकित गुप्ता मन्नु,  रवि माहेश्वरी, अखिलेश गोयल, आदेश फौजी, डा. ब्रजभूषण गर्ग, गौरव गोयल, पवन गर्ग,्र वियज गाेयल, गणेश अग्रवाल्र राजीव मित्तल, सूरज गुप्ता, सुरेन्द्र सिंधु, राधेश्याम अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, सुमित गोयल, नितिन बालाजी, राजेश खन्ना, भाजपा छावनी मंडल मोर्चा अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया आदि भी मौजूद रहे। राम लीला मंचन के आयोजन की तैयारियां भैसाली मैदान में कई दिनों से जारी हैं। मैदान पर तमाम व्यवस्थाएं वहां करायी गई हैं। इस बार आयोजन बहुत भव्य हो इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी दी गयी है कि राम लीला मंचन के दौरान कलाकारों के प्रदर्शन को अधिक सशक्त बनाने के लिए लाइट एंड साउंड सिस्टम बहुत ही शानदार मंगाया गया है। इसके अलावा मंचन को देखने आने वाले के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं दूसरी ओर थाना सदर बाजार पुलिस भी राम लीला मंचन के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर रही है। वाहन पार्किग के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन के सहयोग से इंतजाम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा जोर पार्किग व्यवस्था पर ही दिया जा रहा है।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *