शादी वाले घर में लड़की की मौत

शादी वाले घर में लड़की की मौत
Share

शादी वाले घर में लड़की की मौत,

मेरठ। शादी वाले घर में लडकी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार  लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर दो में शनिवार देर रात महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान डांस करते करते रिमशा की मौत हो गयी। मृतका चचेरी बहन थी और हल्की के प्रोग्राम में डांस कर रही थी। वह डांस करते-करते गिर गई। उसके बाद उसकी मौत हो गई। निवार रात अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थी तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया। इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। रिमशा  की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को रोक दिया है।आसपास के लोगों के अनुसार मृतक रिमशा को दौरा पड़ने की बीमारी थी, और उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक रिमशा के परिवार वालों का कहना है कि डांस के दौरान उसे दौरा पड़ा था जिसके चलते वह गिरी और उसकी मौत हो गई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह कहना है कि इस मामले की कोई भी  जानकारी नहीं हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *