गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार
Share

गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार,
मेरठ। अमृतसर शहर व अमृत सरोबर के सृजनहारे चौथे गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को सिख समुदाय ने उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया तथा दीप माला से नमन किया। मुख्य आयोजन सिखों की केंद्रीय संस्था श्रीगुरू सिंहसभा थापर नगर में किया गया, जिसमें शुरूआत सोदर रहिदास साहिब के पाठ के उच्चारण से की गयी। हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने धन-धन पिता, धन-धन कुल.. बाल कीर्तनी जत्थे ने बैठा सोढी पातशाह रामदास… अखंड कीर्तनी जत्थे ने आप नारायण..स्वर्ण मंदिर अमृतसर से पधारे कीतर्नीये भाई जोर सिंह ने रामदास गुरु हरि सतीकीओ आदि शब्दों से कीर्तन दरबार में अमृत वर्षा की। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट किए। उन्होंने बताया कि गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणजीत सिंह ने प्रवचन में बताया कि गुरुराम दास जी का बचपन का नाम भाई जेठा जी था। सभा के अध्यक्ष स. रणजीत सिंह नंदा ने शुभकामनाएं देते हुए गुरू के आदर्शों पर चलने पर जोर दिया। इस मौके पर निष्काम सेवक सुरेन्द्र सिंह भाटिया, महासचिव हरप्रीत सिंह, सचिव स. जसवीर सिंह खालसा, प्रचार सचिव अमनदीप सिंह, स.मोहन सिंह, स. गुरमिन्द्र सिंह ने श्रद्धा पुष्प भेंट किए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *