BJP-जन प्रतिनिधि बने सक्रिय सदस्य

BJP-जन प्रतिनिधि बने सक्रिय सदस्य
Share

BJP-जन प्रतिनिधि बने सक्रिय सदस्य,

MEERUT  महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन, राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मी कांत वाजपेयी ,ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर कैंट विधायक अमित अग्रवाल विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा,महापौर हरीकान्त अहलूवालिया महापौर कैंप कार्यालय सूरज कुंड पर सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सुरेश जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व में साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य लगभग प्राप्त कर लिया गया है। अब पार्टी का अगला लक्ष्य डेढ़ लाख नए सक्रिय सदस्य जोड़ना है।
सुरेश जैन ने कहा, “हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सशक्त करेंगे। यह पार्टी अपने कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के आधार पर आगे बढ़ी है। कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य का स्रोत हैं।”
सभी जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सदस्य बनने के बाद अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनकर वे भारतीय जनता पार्टी की भावना से और अधिक मजबूती से जुड़े हुए महसूस कर रहे हैं। यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे पार्टी के साथ इस तरह से जुड़कर संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं। सभी ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की प्रतिबद्धता जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। आज के इस मौक़े पर महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मण्डल अध्यक्ष बलराज गुप्ता ,मुकेश दशमाना हिमांशु गर्ग विकास गुप्ता अरविंद अरोड़ा उपस्थित रहे।
@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *