किसानों ने बंद किया थाने का रास्ता

किसानों ने बंद किया थाने का रास्ता
Share

किसानों ने बंद किया थाने का रास्ता,

मेरठ/ इमरान हत्या कांड के आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए किसानों गुरुवार की सुबह बांस लगाकर पूरे थाने को बंधक बना लिया। थाने के चारों ओर बांस बांधकर आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। यह देखकर थाने का स्टाफ भी बुरी तरह घबरा गया। आला अधिकारियों को जानी थाना के चारों ओर बांस बांधकर बंधक बना लेने की जानकारी आला अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। इमरान की 8 तारीख को हत्या कर दी गयी थी। उसके हत्यारोपी रिंकू की गिरफ्तरी की मांग किसान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब किसानों ने थाने के आने जाने के रास्ते पर बांस लगा दिए तो सारा स्टॉफ थाने से बाहर निकल आया। पुलिस वाले किसानों को समझाने बुझाने में जुट गए। किसानों के जमा होने के डर से वहां दूसरे थानों का भी पुलिस फोर्स मंगा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी।
हालांकि इंस्पेक्टर जानी ने थाना परिसर को बंधक बनाए जाने की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना था कि बंधक नहीं बनाया गया था। अलबत्ता किसानों ने बांस बल्लियां लाकर जरूर रख दी थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी किसान नेता उनके पास बातचीत के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि इमरान की हत्या मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि थाने को बंधक बनाने की बात एक सिरे से गलत है। वहीं दूसरी ओर थाने के आगे जो बांस लगाए गए थे उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *