सीनियर से छेड़खानी के आरोप में जूनियर डाक्टर अरेस्ट,
MEERUT/ थर्ड ईयर की एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सुभारती यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र देव उत्कर्ष सागर को जानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी अपने साथ पीड़ित को धोखे से लगाया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया और छेड़खानी की। घटना करीब 15 दिन पुरानी बतायी जाती है। घटना की शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। घटना में बीस फरवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना पुलिस सुभारती के मालिक के दबाव में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई और रविवार देर शाम आरोपी देव उत्कर्ष सागर को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी पर कार्यवाही में जुटी हुई है।