भाजपा छावनी मंडल की बैठक

भाजपा छावनी मंडल की बैठक
Share

भाजपा छावनी मंडल की बैठक, मिशन 2024 की तैयारियों पर चर्चा के लिए भाजपा छावनी मंडल मेरठ की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि महानगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल रहे। सदर चूने वाले धर्मशाला में हुई संगठन की इस बैठक की अध्यक्षता छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व संचालन महामंत्री नितिन बालाजी ने किया। इसमें मुकेश सिंहल के अलावा पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया व कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य कैंट बोर्ड डा. सतीश शर्मा का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्य समिति की बैठक के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि मुकेश सिंहल का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के लिए उसके कार्यकर्ता ही प्रमुख होते हैं। उन्होंने जनसंघ कालीन संगठन से लेकर आज तक के संगठन की जो भी राजनीतिक यात्रा रही है, उस पर विस्तार से चर्चा की। मुकेश सिंहल ने भाजपा के लिए कार्यकर्ताओे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिस पर कार्यकर्ताओं का एकाधिकार है। यहां परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता राष्ट्र के उच्च पदस्थ पद तक पहुंच सकता है। यह विशेषता इस देश में केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही हासिल है। भाजपा में कार्यकर्ता को देवतुल्य की संज्ञा दी जाती है। प्रधानमंत्री तक कार्यकर्ताओं को देव तुल्य कहकर संबोधित करते हैं। मुकेश सिंहल ने कहा कि संगठन के सामने इस समय सबसे बड़ा काम मिशन 2024 को हासिल करना है। विशाल कन्नौजिया ने छावनी मंडल संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि मिशन को हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए पहले से ही भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे संकल्प के साथ लगा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार पहले बेहतर परिणाम दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पहले रविवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भी छावनी क्षेत्र के कुछ इलाकों को दौरा किया। बूथ को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यसमिति की बैठक को अमन गुप्ता, कैंट बोर्ड मैंबर नीरज राठौर व धर्मेन्द्र तोमर समेत अन्य ने भी संबोधित किया। नितिन बालाजी ने आभार जताया।

@Back Home


Share