भाजपा देहात मंडलों की बैठक

भाजपा देहात मंडलों की बैठक
Share

भाजपा देहात मंडलों की बैठक, मेरठ में मंगलवार को जिला भाजपा के देहात मंडलों जिनमें माछरा, मवाना बेस्ट, दौराला आदि मंडलों की बैठक हुई। इन बैठकों को भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री भवर सिंह व अंकुर मुखिया भी मौजूद रहे। उन्होंने संगठनों के देहात मंडलों की कार्यसमिति की बैठकों को संबोधित किया। अध्यक्षता संबंधित मंडल के अध्यक्ष व संचालन महामंत्री ने किया। देहात मंडल की बैठक, मिशन 2024 की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्य समिति की बैठक के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि संगठन केे जिला महामंत्री भवर सिंह व अंकुर मुखिया का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के लिए उसके कार्यकर्ता ही प्रमुख होते हैं। उन्होंने जनसंघ कालीन संगठन से लेकर आज तक के संगठन की जो भी राजनीतिक यात्रा रही है, उस पर विस्तार से चर्चा की। भवर सिंह ने भाजपा के लिए कार्यकर्ताओे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिस पर कार्यकर्ताओं का एकाधिकार है। यहां परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता राष्ट्र के उच्च पदस्थ पद तक पहुंच सकता है। यह विशेषता इस देश में केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही हासिल है। भाजपा में कार्यकर्ता को देवतुल्य की संज्ञा दी जाती है। प्रधानमंत्री तक कार्यकर्ताओं को देव तुल्य कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के सामने इस समय सबसे बड़ा काम मिशन 2024 को हासिल करना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष ने अपने मंडल के संगठन की ओर से जिला संगठन के पदाधिकारियों  को विश्वास दिलाया कि मिशन को हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए पहले से ही भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे संकल्प के साथ लगा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार पहले बेहतर परिणाम दिया जाएगा। बैठक में तमाम पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिशन 2024 हासिल करने का संकल्प लिया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *