शहर भाजपा ने रौपे 17 सौ पौधे, मेरठ। महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंहल के नेतृत्व में शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने 17 सौ पौधे रोंपे। मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने जानकारी दी कि महानगर संगठन के16 मंडलों के 890 बूथों पर 1700 पौधे लगाने का कार्यक्रम सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी महानगर महामन्त्री महेश बाली सयोजक नरेंद्र उपाध्याय रहे। जिसमें मुख्य रुप से शास्त्रीनगर मंडल में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ऊर्जा मंत्री व विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर कैंट विधायक अमित अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने महाराणा प्रताप पार्क डी ब्लॉक शास्त्री नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। देहात मंडल के छज्जुपुर गांव में गंगानगर मंडल के डिफेन्स कॉलोनी के पार्क में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व देहात मंडल के प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष रूप किशोर मुकेश धस्माना पार्षद विजय सोनकर उपस्तिथ रहे।इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं मनुष्य की वास्तविक प्रगति के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है जिसमे हम सभी के सहभागिता से संभव होगा। राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं हमारे पर्यावरण की सुरक्षा तथा हमारा संपूर्ण विकास अग्रसर हो तो इसके लिए वृक्षारोपण का ही सहारा हमें लेना होगा।विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि नि:संदेह पेड़ पौधों के महत्व को कभी भी कम आंका नहीं जा सकता क्योंकि यह हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इनके महत्व को देखते हुए ही हमारे संस्कृति में पेड़ पौधों की पूजा भी की जाती है। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा की वृक्ष हम सभी के लिए प्रकृति का अनमोल तोहफा है किंतु आधुनिकरण के क्रम में आज वृक्षों की काफी कमी हो गई है आज हम सभी संकल्प ले की निरंतर वृक्षारोपण के कार्यक्रम को चलाएंगे।