योगी जी ने कहा-मेरठ पुलिस ने कर दिखाया, सूबे के सीएम ने तो केवल कहा भर था कि यदि किसी बेटी से इस चौराहे पर कुछ गलत किया तो अगले चौराहे पर पुलिस की गोली लगेगी, लेकिन मेरठ की पुलिस ने यह कर दिखाया। लालकुर्ती में बिटियां से भिड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों बाद गोली मार दी। पूरा शहर बेटिया के हौसले को सलाम कर रहा है। दरअसल ये बदमाश लूट की वारदात का भग रहे थे। छात्रा रिया ने बाइक से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वह दोनों बदमाशों से एक मिनट तक लड़ती रही। हालांकि बदमाश एक कुंडल छीनकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने 6 घंटे में मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घटना लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ले की है। यहां वरुण अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को मोदीनगर की रहने वाली वरुण की दादी संतोष देवी (80) अपनी पोती रिया के साथ बाजार जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने दादी के कान से कुंडल खींच लिए। इसके बाद पोती रिया ने फुर्ती दिखाते हुए बदमाशों को बाइक से घसीटकर नीचे गिरा दिया। दोनों बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दादी-पोती बदमाशों से भिड़ती रही, लेकिन मोहल्ले में मदद के लिए कोई घर से बाहर नहीं निकला। घटना ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हुई है। छात्रा रिया अग्रवाल ने बताया कि दादी के साथ मोदी नगर से घर लौटते रही थी। रास्ते में दो बाइक सवार पीछे से आए। एक बाइक पर बैठा था। दूसरा मेरे पास आया और कान का एक कुंडल छीनकर भागने लगा। इस दौरान मेरी हाथापाई हुई। जिसके बाद एक कान का कुंडल लेकर बदमाश भाग गया। रिया की दादी संतोष देवी ने बताया, घर में कोई आदमी नहीं है। जिम्मेदारी सब रिया के ऊपर हैं। एक साल पहले बाबा की मौत हो गई। 12 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 घंटे में ही बदमाशों का पकड़ लिया। रात 12 बजे के करीब लालकुर्ती पुलिस का दोनों बदमाशों से बूचरी रोड पर आमना-सामना हुआ। आमने सामने की फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश सचिन और शिवम सोनी घायल हो गए। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान सचिन और शिवम सोनी के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।