आदेश फौजी का एकजुटता पर बल

आदेश फौजी के नेतृत्व में रचा इतिहासश्
Share

आदेश फौजी का एकजुटता पर बल, मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश फौजी ने ब्राह्मणों की एकजुटता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी ताकत पहचाननी होगी। जब वो एकजुट रहकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे तभी अलग पहचान तमाम क्षेत्रों में बना जाएंगे। आदेश फौजी ने कहा कि परशुराम वंशजों का अभिनंदन, वंदन ,नमन जागो ओर अपनी ताकत पहचानों…। उन्होंने कहा कि मेरा सभी ब्राह्मण बंधुओं से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि अब दौर बदल रहा है अब हमें अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। 31 जुलाई को ब्राह्मण समाज के शिरोमणि नेताओं की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय का कार्यक्रम 11 बजे से 1 बजे तक होगा। ये प्रोग्राम एमएलसी बड़े भाई धर्मेंद्र भारद्वाज जी द्वारा निर्धारित किया गया है। लेकिन प्रोग्राम में जिला अध्यक्ष भाजपा श्री विमल शर्मा जी, राज्यमंत्री श्री सुनील भराला जी, राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मी कांत वाजपेयी जी, प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी श्री अश्वनी त्यागी जी ,श्री अरुण वशिष्ठ जी मंच पर विराजमान होंगे। ये सभी विरादरी के सम्मानित लोग है। मेरा सभी ब्राह्मण बंधुओं से अनुरोध है कि 31 जुलाई को अपना काम छोड़कर इस यज्ञ में अपनी आहुति जरूर दे और हर भाई ये मैसेज अपने 10 ब्राह्मण भाइयों को एवं ब्राह्मण व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे और फेसबुक पर पोस्ट डालें अपने चिर परिचित ब्राह्मण समाज के भाईयों को फोन करके सूचना दे और उन्हें कार्यक्रम में समय से लेकर आये। तभी ब्राह्मणों का समाज मे वजूद बढ़ेगा। ब्राह्मणों जागो आप देश मे अग्रणी हो। अपने प्रोग्राम के लिए काम छोड़कर अन्य लोगो को लाकर भीड़ का सैलाब जुटा दो। आदेश फौजी के इस कार्यक्रम की समाज में जबरदस्त चर्चा है। लोगों का कहना है कि यह ब्राह्मणों के अस्तित्व का प्रश्न हैं। आदेश फौजी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सभी को एक जुट होकर एकता का परिचय देना चाहिए। आदेश के हाथ मजबूत करने चाहिए। आदेश समाज की बात उठा रहे हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *