आदेश फौजी ने किया राज्यमंत्री का स्वागत

आदेश फौजी ने किया राज्यमंत्री का स्वागत

आदेश फौजी ने किया राज्यमंत्री का स्वागत, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यमंत्री का फूल माला पहना कर किया स्वागत।  मेरठ। शनिवार को कंकरखेड़ा स्थित पायल फर्नीचर शोरूम पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल का भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने फूल माला पहनाकर राज्य मंत्री का स्वागत किया। और पंडित आदेश फौजी ने राज्यमंत्री से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्र के कार्यों को लेकर वार्ता की और कहा कि सिवालखास विधानसभा में और समय से कार्य कराए जाए । राज्य मंत्री ने पंडित आदेश फौजी को आश्वासन दिया कि विकास का कार्य और तेज गति से होगा। और राज्य मंत्री ने कहा कोई विकास कार्य रह जाए तो हमें संपर्क करके बता देना। उस कार्य को तुरंत कराने का काम करेंगे। और राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है गरीब मजदूर किसान के हित की सरकार है और विकास कार्य कराने में नंबर वन सरकार है। और इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और पार्षद राजेश खन्ना खेताराम पार्षद शाक्य भाजपा नेता गणेश अग्रवाल संजय त्रिपाठी मनोज मित्तल ठाकुर ओपी सिंह अन्य भारतीय मतदाता संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आदेश फौजी के भारी कार्यकर्ताओं के साथ किए गए स्वागत से राज्य मंत्री स्वतंत्री प्रभार कपिल देव अग्रवाल काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि सिवाल खास क्षेत्र में आदेश फौजी काफी लोकप्रिय हैं। राज्य मंत्री ने सिवाल खास क्षेत्र की समस्याओं पर आदेश फौजी से काफी देर तक चर्चा भी की। आदेश फौजी ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने भरोसा दिलाया है कि जो भी समस्या होगी या जो भी जनता के काम होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आदेश फौजी से कहा कि वह जनता के बीच रहे और काम करें।

@Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *