अजय गुप्ता बोले मंत्री जी निगम को रोको

अजय गुप्ता बोले मंत्री जी निगम को रोको
Share

अजय गुप्ता बोले मंत्री जी निगम को रोको, वरिष्ठ भाजपा नेता और नगर निगम मेरठ के पूर्व पार्षद मंगलवार को जब प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से विकास भवन में मिले तो उन्होंने महानगर की जनता की आवाज उठायी और कहा कि नगर निगम मेरठ महानगर की जनता पर अंधाधुंध टैक्स थोप रहा है। विकास के नाम पर नगर निगम क्या कर रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। बीस मिनट की बारिश में पूरा महानगर तालाब में तब्दील हो गया। अजय गुप्ता ने वित्त मंत्री से कहा कि इस साल के अंत में नगर निगम के चुनाव होने हैं, यदि नगर निगम की मनमानी पर रोक नहीं लगायी गयी तो यह उचित नहीं होगा। वित्त मंत्री ने अजय गुप्ता की एक-एक बात को गौर से सुना और कहा कि वह इस संबंध में शासन में भी बात रखेंगे और जो भी अपनी ओर से बेहतर हो सकेगा प्रयास करेंगे। अजय गुप्ता ने इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो निष्ठावान हैं संगठन व सरकार में उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। इससे पूर्व विकास भवन में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के विकास भवन पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। अजय गुप्ता ने भगवा पटका पहनाकर वित्त मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व महामंत्री भवर सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाडी, सुशील वाधवा, सचिन जैन आदि बड़ी संख्या में तमाम भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने अधिकारियों को नसीहत के अंदाज में कहा कि बजाए चेहरा दिखाने के अपने काम की चमक बनाए। पहचान काम से होती है। चेहरा दिखाने से नहीं। दरअसल वित्त मंत्री की गिनती खांटी भाजपाइयों में होती है। उन्हें सरकार के तमाम विभागों को चलाने का खासा अनुभव है। इसलिए वक्त जरूरत पर अफसरों को नसीहत का मौका नहीं छोड़ते।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *