अश्लील वीडियो प्रकरण में दो फाड़

अश्लील वीडियो प्रकरण में दो फाड़
Share

अश्लील वीडियो प्रकरण में दो फाड़, मेरठ में इन दिनों दो अश्लील वीडियो कांड़ को लेकर  तूफान मचा हुआ है। पहला कांड़ भाजपा के पार्षद रविंद्र से जुड़ा है और दूसरा वरिष्ठ अधिक्त रमेश चंद्र गुप्ता से जुड़ा है। इन दोनों ही वीडियो कांड़ों में आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए देरी करने के चलते दाेनों से कनेक्शन रखने वाले दो फाड़ हो गए हैं। अधिवक्ता का वीडियो सामने आने के बाद मेरठ बार से जुड़े जो लोग कार्रवाई की बात कर रहे थे उनमें से कुछ अब अधिवक्ता के पुरजोर समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। इतना ही नहीं कथित पीड़िता के चरित्र हनन से भी उन्हें कोई गुरेज नहीं। गुरूवार को पीड़िता के 164 के बयान से पहले जो कुछ भी स्पेशल सीजेएम की कोर्ट के बाहर हुआ वह इस बात का सबूत है। कुछ ने सोशल मीडिया पर आरोपी अधिवक्ता के पक्ष में मुहीम छेड़ दी है।  दूसरा मामला भाजपा पार्षद रविन्द्र का है। पहले रंगदारी व फिर माफी मांगना और अब भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो का वायरल किए जाने को लेकर उनका फंस जाना। अधिवक्ता की तर्ज पर पार्षद को लेकर भाजपाई भी दो फाड़ नजर आते हैं। हालांकि महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल रविन्द्र के मामले को लेकर सख्त हैं। भाजपा नेत्री का टिकट के बदले अश्लील वीडियो वायरल करने वाले भाजपा पार्षद को पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने दूसरी संस्कृति का बताया है। उनका कहना है कि ये दूसरे दल से आए हैं, इनकी संस्कृति दूसरी है। ये लोग भाजपा में आकर उलटे सीधे काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी दी गई है, संगठन इस पर संज्ञान लेगा।भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने आरोपी पार्षद के लिए कहा कि ये लोग दूसरे दल से आए हैं। निकाय चुनाव में इन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। लेकिन इनकी विचारधारा और इनकी संस्कृति दूसरी है। भाजपा में आकर ये उल्टे सीधे काम कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व इस पर एक्शन लेगा। पार्षद के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दी गई है। प्रदेश नेतृत्व उनके खिलाफ एक्शन लेगा। आगे कहा कि चुनाव के समय जो पार्टी में आ रहा है उसका स्वागत किया जाता है। बाद में जो खराब प्रवृत्ति के लोग हैं उन पर एक्शन की तैयारी है। पार्टी में सामूहिक निर्णय होता है। वहीं से कार्रवाई की जाएगी। संगठन जो तय करेगा उसको अमल में लाया जाएगा। वकील अनिल बख्शी ने भाजपा के मेयर हरिकांत अहलूवालिया की जाति को लेकर शिकायत की है उस पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि ज्यूडिशरी उसमें फैसला लेगी। भाजपा महानगर महामंत्री के भाई महेश बाली के भाई हिमांशु बाली की जेएस फर्म द्वारा नगर निगम में अवर जलाशयों के रखरखाव के ठेके और काम में अनियमितता मिलने पर कहा कि इसका संज्ञान भी प्रदेश संगठन को दिया गया है। भाजपा के वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र और भाजपा नेता रविंद्र नागर पर एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला मेरठ के उत्तराखंड निवासी है। भाजपा नेता भी है। महिला का आरोप है कि पार्षद ने उसका गलत वीडियो प्रचारित किया है। इससे उसकी छवि खराब हुई है। महिला का यह भी आरोप है कि टिकट का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो प्रचारित किया गया है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। सरायकाजी निवासी पार्षद रविंद्र ने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो को वायरल कर दिया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *