भाजपा के तीन दिनी शिविर शुरू

भाजपा के तीन दिनी शिविर शुरू
Share

भाजपा का तीन दिनी शिविर शुरू, भाजपा मेरठ महानगर का तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर गुरूवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। शहर घंटाघर स्थित मुकंदी देवी धर्मशाला में आयाेजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी नेता मौजूद रहे। राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को  राष्ट्रवाद का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जनसंघ और फिर 1980 में बनी भाजपा ने देश की महान संस्कृति, राष्ट्रवाद और राष्ट्र के लिए त्याग और तपस्या करने वालों को सर्वोपरि माना।  एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी रखा। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है और भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। राधा मोहन सिंह ने कहा कि गांधीजी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाकर देश में एक नया राजनीतिक षड्यंत्र रचा जाने लगा। गांधी और पटेल दोनों के ही नहीं रहने के कारण कांग्रेस ‘नेहरूवाद’की चपेट में आ गई तथा अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, लाइसेंस-परमिट-कोटा राज, राष्ट्रीय सुरक्षा पर लापरवाही, राष्ट्रीय मसलों जैसे कश्मीर आदि पर घुटनाटेक नीति, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारतीय हितों की अनदेखी आदि अनेक विषय देश में राष्ट्रवादी नागरिकों को उद्विग्न करने लगे। ‘नेहरूवाद’और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भारत के चुप रहने से क्षुब्ध होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी ने नेहरु मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। इधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ स्वयंसेवकों ने भी प्रतिबंध के दंश को झेलते है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाड़ी समेत कई अन्य भी शामिल हुए।

‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *