भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू
Share

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेरठ के बागपत रोड हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व संगठन के अन्य पदाधिकारियों जिनमें भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर व हरीश चौधरी, समीर चौहान, उपाध्यक्ष अतुल त्यागी व फिरेराम व कार्यालय मंत्री राजकुमार शर्मा आदि भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के मददे नजर मिशन 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अनेक प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। इनमें भाजपा का सबसे ज्यादा प्रिय या कहे फेबरेट बूथ सशक्तिकरण अभियान होता है। जिसका शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने किया। भाजपा के रणनीतिकार खासतौर से वो रणनीतिकार जिन पर चुनावी नइया पार लगाने का दायित्व होता है और जो आमतौर पर नजर नहीं आते। जो प्रचार से दूर रहकर चुपचाप अपना लक्ष्य तय करते हैं और उसको पूरा करने के लिए सटीक रणनीति बनाते हैं, इतना ही नहीं उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। टीम भावना से काम करते हैं। अतोगत्वा वह लक्ष्य हासिल भी कर लिया जाता है। उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव का परिणाम इसकी जिंदा मिसाल है। विपक्ष के तमाम दावों और तमाम राजनीतिक विश्लेषकों व आलोचनों के इतर बूथ सशक्तिकरण या कहें बूथ की मजबूती और मैनेजमेंट के चलते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल शानदार वापसी की, बल्कि बूथ मैनेजमेंट के बदौलत यह भी साबित कर दिया कि बूथ मैनेजमेंट में देश भर की राजनीतिक पार्टियों में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं। अन्य दल बूथ मैनेजमेंट में भाजपा के पासंग भी आते। एक बार फिर वहीं बूथ मैनेजमेंट दोबारा से निखारने की प्रक्रिया पर संगठन काम कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिंटी पर प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व जिला संगठन जुटा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *