भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजन

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजन
Share

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजन, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मेरठ महानगर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन एच. आर. गार्डन, कंकरखेड़ा, मेरठ में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्रों में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता महानगर महामंत्री भाजपा पीयूष शास्त्री जी, अध्यक्षता किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी, प्रस्तावना वर्ग पालक व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री वरुण मलिक  तथा संचालन किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री गोपाल शर्मा ने किया। सत्र का उद्घाटन भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, पुष्प अर्पित कर जय श्री राम व भारत माता के जयघोष के साथ किया गया। तृतीय सत्र में केंट विधायक अमित अग्रवाल  मुख्य वक्ता रहे। अमित अग्रवाल  ने संगठन रचना में हमारी भूमिका पर विस्तार से उद्बोधन दिया तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा तथा जय जवान – जय किसान के उद्घोष के साथ अपना उद्बोधन संपन्न किया।चतुर्थ व समापन सत्र में महानगर महामंत्री भाजपा व किसान मोर्चा मेरठ महानगर के प्रभारी राजकुमार सोनकर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से नेमपाल गौतम, देव मलिक, नोबेल खारी, विपिन त्यागी, सुमित इटायरा, निखिल चपराना, अनुपम अरोड़ा, रणजीत चौहान, राहुल लोधी, अमित सोलंकी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *