भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
Share

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, शामली में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शामली संवाददाता शोभित वालिया की रिपोट में कहा गया है कि भाजपा के  42वे स्थापना दिवस पर बुधवार को पूर्व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में सवेरे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथोें मंे झंडे लेकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। बुधवार सवेरे शहर के शिव चैक पर भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां से उन्होने भाजपा के 42वे स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के नेतृत्व में शहर के शिव चैक से प्रारंभ होकर गांधी चैक, बडा बाजार, नया बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, वर्मा मार्किट, अग्रसैन पार्क को होते हुए वापस शिव चैक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी भाजपा के उन सभी महान कार्यकर्ताओं को नमन है जिन्होने निस्वार्थ सेवा और समर्पणन से पार्टी का शिखर तक पहुंचाया। भाजपा के कर्मठ, परिश्रमी व देवतुल्य कार्यकर्ता की पार्टी की मजबूती का कारण है। उन्होने सभी से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये जाने का आहवान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, घनश्याम पारचा, दीपक राणा, सचिन जैन, विनीत कुमार, संदीप नामदेव, बादल गौतम आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा भी नगर में कई अन्य कार्यक्रम हुए। इन सभी कार्यक्रमो में भाजपाइयों ने उत्साह से भाग लिया। साथ ही पार्टी व संगठन को प्रथम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी व संगठन को वह मां स्वरूप दर्जा देते हैं। जिस संगठन को मां का दर्जा देते हैं उसके लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही इस मौके पर एक बार फिर साल 2024 में मोदी को पीएम बनाने की बात कही गयी।

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *