भाजपा की महिला शक्ति मैदान में

भाजपा की महिला शक्ति मैदान में
Share

भाजपा की महिला शक्ति मैदान में, मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल के लिए भाजपा की महिला शक्ति मैदान में आ डटी है। जोरशोर से संगठन के प्रत्याशी प्रचार किया जा रहा है। प्रत्याशी के रोड शो में भी भाजपा की महिला शक्ति पूरे दमखम के साथ नजर आयी। रोड शो में प्रत्याशी अरूण गोविल कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के साथ थे। वहीं महिला शक्ति भी इसमें भागीदारी कर रही थी।

महिला सम्मेलन में स्मृति इरानी

अरूण गोविल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने गढ रोड स्थित राधा गाेविंद मंडप में आयोजित महिला सम्मेलन काे संबोधित किया।  इसमें संगठन के तमाम नेताओं के अलावा भाजपा का पंजाबी चेहरा मानी जाने वाली कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा, भाजपा महिला मोर्चा की अंजली गुप्ता, पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल सरीखी तमाम बहनें भारी संख्या में पहुंची थीं। इनके अलावा तमाम बड़े नेताओं ने भी महिला सम्मेलन में सहभागिता की। इससे पहले बीना वाधवा ने घर-घर जाकर अरूण गोविल के लिए वोट मांगे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *