भाजपा नेता अनिल जैन का तिरंगा संदेश

भाजपा नेता अनिल जैन का तिरंगा संदेश
Share

भाजपा नेता अनिल जैन का तिरंगा संदेश, मेरठ कैंट बोर्ड के निवर्मान सदस्य व वरिष्ठ भाजपा अनिल जैन ने सभी कैंट वासियों विशेषकर वार्ड पांच के लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों को अपनी ओर से तिरंगा भी देने का विकल्प भी खुला रखा है। उनकी ओर से कहा गया है कि यदि लोग इच्छुक हो तो अनिल जैन के कैंप कार्यालय से भी तिरंगा ध्वज ले सकते हैं, लेकिन पूरे कैंट में एक भी घर ऐसा न बचे जहां तिरंगा न लगा नजर आए। अनिल जैन ने इसके लिए शुक्रवार व शनिवार दो दिन का विशेष संपर्क अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान की जानकारी देते हुए अंकित उर्फ मन्नू ने बताया कि भाजपा नेता अनिल जैन ने वार्ड के सभी व्यापारियों से इसके लिए विशेषतौर पर आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा पूरा देश बने। जहां तक मेरठ छावनी की बात है तो देश के स्वतंत्रा संग्राम आंदोलन में मेरठ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। हम सभी मेरठवासियों के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि जब भी देश के स्वतंत्रा संग्राम आंदोलन का जिक्र होता है तो सबसे पहले मेरठ का नाम लिया जाता है। मेरठ के नाम के बगैर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का जिक्र ही संभव नहीं है। मेरठ में भी सदर का इलाका साल 1857 में जब पूरे भारत में स्वतंत्रता की चिंगारी ने विशाल अग्नि पुंज का रूप ले लिया था। उन्होंने कहा कि इन तभी बातों को ध्यान में कैंट के लोग रखें तथा आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनें। प्रत्येक घर में तिरंगा ध्वज नजर आना चाहिए।इसमें कोई भी कोर-कसर न छोड़ी जाए। यह हमारा तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है। ऐसा कोई भारतीय नहीं जो राष्ट्र से प्रेम न करता हो। हिन्दू, मुस्लिम, सिख , ईसाई , बौद्ध सभी भारत माता के लाल हैं, संतान है। हम सभी का दायित्व है कि अमृत महोत्सव व घर-घर तिरंगा अभियान को भव्य बनाए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *