भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान

भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान
Share

भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान, पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर सदस्यता अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया । इसी तर्ज पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सदस्यता ली। मेरठ में भी सदस्यता का टोल फ़्री नंबर 8800002024 प्रारंभ हो गया इसी के तहत आज पूरे महानगर के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया । मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने अग्र सेन मंडल में अपने बूथ न. 44 पर सदस्यता अभियान चलाया। ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर ने शास्त्री नगर मंडल के बूथ संख्या 327 पर सदस्यता अभियान चलाया ,कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पटेल नगर मंडल के बूथ संख्या 323 पर ,महापौर हरीकान्त अहलूवालिया ने गंगानगर मंडल में बूथ संख्या 406 पर सदस्यता अभियान चलाया इस अभियान में मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ,बलराज गुप्ता मुकेश दशमाना ने अपने मण्डल पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लिया।
सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है. भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *